कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 22 नवंबर 2022 को संयुक्त परामर्शदात्री समिति का आयोजन किया गया।
महिला बाल विकास में हुआ संयुक्त परामर्शदात्री समितिकी बैठक का आयोजन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास, बालाघाट में श्रीमति मनीषा लूम्बा, जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 22 नवंबर 2022 को संयुक्त परामर्शदात्री समिति का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग में कार्यरत परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, लिपिकगण, भृत्य, आंगनवाडी कार्यकर्ता-सहायिका आदि की समस्या के संबंध में चर्चा की गई तथा उनके निराकरण पर कार्यवाहियॉ किये जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई कि संयुक्त परमर्शदात्री समिति की बैठक आयोजन नियमित रूप से किया जावे ताकि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओ का निराकरण यथासमय किया जा सके। बैठक में सुश्री वंदना धूमकेती, सहायक संचालक, श्री अशोक बिसेन, जिलाध्यक्ष म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, बालाघाट श्री सजल मस्की, जिला अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस, बालाघाट श्री लखपति बिसेन, जिला संगठन मंत्री, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, बालाघाट श्री बालेश्वर राहंगडाले, जिला सचिव म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, बालाघाट इसके अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग से श्री शैलेन्द्र चौकसे, परियोजना अधिकारी, बालाघाट गामीण एवं बिरसा, श्री लकेश उके, परियोजना अधिकारी, खैरलांजी एवं बालाघाट शहरी, श्री पियुष बोपचे, परियोजना अधिकारी, वारासिवनी तथा श्रीमति यशोदा भगत प्रभारी परियोजना अधिकारी, लालबर्रा एवं श्री योगेश पात्रीकर, सहायक ग्रेड-1 एवं श्री योगेश खजरे, सहा. ग्रेड-3 महिला बाल विकास, बालाघाट उपस्थित रहे।


