विकासखंड परासिया के ग्राम दीघावानी में नशामुक्ति के अनेक कार्यक्रम संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के मुख्य आतिथ्य और नेहरू युवा केन्द्र के के युवा समन्वयक श्री के.के.उरमलिया के विशेष आतिथ्य में जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम दीघावानी में आज नशामुक्ति के अनेक कार्यक्रम संपन्न हुये । मुख्य अतिथि श्री सहगल ने ग्राम को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाई ।

म.प्र. जन अभियान परिषद के सी.एम.सी.एल.डी.पी.के विद्यार्थियों, प्रस्फुटन समिति और मेंटर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शासकीय हाई स्कूल दीघावानी में नशामुक्ति रैली निकाली गई जिसमें ग्राम में भ्रमण कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। नशामुक्ति की थीम पर 15 छात्रों ने पोस्टर्स पर सुंदर आकृति बनाई तथा बाल मेला व स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर परिषद के ब्लॉक् समन्वयक श्री संजीव भावरकर, सरपंच, उपसरपंच, शाला के प्राचार्य, मेंटर श्रीमती नामित सिंह व श्री शंकरराम प्रजापति, बी.एस.डब्ल्यू./एम.एस.डब्ल्यू. के सर्वश्री संतोष कवरेती, आदित्य सोनी, आकांक्षा ऊइके, भारती, गीता शर्मा, प्रतिमा ऊइके, रामफल टेकाम, गिरजा कवरेती, प्रेरणा सोनवंशी और नेहरु युवा केन्द्र के वालिंटियर उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default