कलेक्टर श्रीमती पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केन्द्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत हिताधिकारी द्वारा योजना में जुडने की आयु के अनुसार 55 रूपये से 200 रुपये तक का मासिक अंशदान जमा किया जाता है और समान राशि का अंशदान केन्द्र सरकार द्वारा हिताधिकारी के लिये जमा किया जाता है। हिताधिकारी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन प्राप्त होती है। योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति सम्मिलित हो सकते हैं। योजना में जुड़ने के लिये व्यक्ति की मासिक आय 15000 रूपये से कम होनी चाहिए और व्यक्ति आयकरदाता न हो तथा राष्ट्रीय पेंशन स्कीम, बीमा निगम कर्मचारी भविष्य निधि स्कीम आदि में सम्मिलित न हो। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य योजना के अंतर्गत सी.एस.सी. केन्द्रों पर जाकर अथवा सेल्फ इनरोलमेंट के विकल्प के माध्यम से पंजीयन करा सकता है। कर्मचारियों और श्रमिकों की सुविधा के लिए उचित स्थानों पर शिविरों का आयोजन करवाया जाकर भी इस योजना में पंजीयन करवाया जा सकता है

0 टिप्पणियाँ