छिंदवाड़ा की स्वर्ण परी कु.पलक डहेरिया को मिली तिहरी सफलता

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छिन्दवाड़ा/ 19 दिसंबर 2022/छिंदवाड़ा की स्वर्ण परी कही जाने वाली कु.पलक डहेरिया को तिहरी सफलता मिली है । लगातार सफलता के इस क्रम में 17 वर्षीय परासिया निवासी कु.पलक डहेरिया ने सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय से 12वी की परीक्षा 75 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की और इसके बाद दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रोप स्कीपिंग में रजत पदक प्राप्त किया। इसके कुछ ही अंतरात के बाद उसका चयन भोपाल के प्रतिष्ठित कालेज ओरियेंटल कॉलेज में हो गया है जहाँ वह सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी कु.पलक डहेरिया नृत्य और गायन में भी कई पदक/सम्मान जीत चुकी है और इस वर्ष वह शास्त्रीय गायन में 5वें वर्ष की परीक्षा देने वाली है। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय में वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत परासिया निवासी श्री रामप्रसाद डहेरिया की पुत्री कु.पलक डहेरिया पूर्व मे रोप स्कीपिंग में नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके पूर्व कु.पलक डहेरिया ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक रोप स्कीपिंग में जीत चुकी हैं। इस तरह ग्यारह स्वर्ण पदकों सहित पदकों की कुल संख्या 17 हो चुकी है। जिले के प्रभारी मंत्री, कलेक्टर और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से सम्मानित कु.पलक डहेरिया के उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की हैं।  क्रमांक/146/3376/22

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default