ग्रामीणो की समस्या को लेकर भाजपा नेत्री कामिनी शाह ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्रामीणो की समस्या को लेकर भाजपा नेत्री कामिनी शाह ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

हर्रई---  भाजपा नेत्री अमरवाड़ा विधानसभा के सभी जनता की हर समस्या को लेकर हर अधिकारी कर्मचारियों का जनता की समस्या का समाधान करवाते हैं और आज अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई विकास खंड की ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेत्री श्रीमती कामिनी शाह ने कलेक्टर शीतला पटले से मुलाकात की उन्होंने गुरुवार को जिला मुख्यालय में  कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले  को हर्रई ब्लॉक के परतापुर ग्राम पंचायत के तालाब सुधार कार्य सहित अन्य पंचायतो मे ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा। कलेक्टर ने जल्द से जल्द  समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साह, महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default