Top News

आबकारी दल ने अवैध शराब के विनिर्माण के विरूध्द कार्यवाही रक 190 किलो महुआ लाहन जप्त कर 4 आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द किए

आबकारी दल ने अवैध शराब के विनिर्माण के विरूध्द कार्यवाही रक 190 किलो महुआ लाहन जप्त कर 4 आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द किए
सिवनी 20 जनवरी 23/ कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी सिवनी के निर्देशन में जिले में अवैध एवं जहरीली मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के तहत दिनांक 19.01.2023 को आबकारी वृत दक्षिण के अन्तर्गत ग्राम गोपालगंज एवं आमगांव में दबिश कार्य कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के अंतर्गत 04 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिसमें कुल 12.0 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन 190 किलोग्राम बरामद किया गया। जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

Post a Comment

और नया पुराने