सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

एडिप योजना के अंतर्गत आज जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिन्दवाडा में सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ । इस शिविर में 66 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये गये। जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री विवेक साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग श्री सुशील कुमार गुप्ता, पार्षदगण श्री जगेन्द्र अलडक व श्री टिंकू राय, प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्री अनिल भारती, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री पंचलाल चंद्रवंशी और समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमती लीना उइके के साथ ही दिव्यांगजन व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने बताया कि इस शिविर में गत 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संपन्न शिविर में सहायक उपकरण के लिये चिन्हित 104 दिव्यांगजनों में से आज 66 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये गये हैं तथा शेष मोटराइज ट्रायसिकल के लिये चिन्हांकित 38 दिव्यांगजनों को आगामी समय में एल्मिको द्वारा आयोजित वितरण शिविर में मोटराइज ट्रायसिकल प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में एल्मिको जबलपुर के श्री मदन सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग और जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सभी कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default