ग्राम पंचायत अतरिया पहुंचे अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
लगातार कर रहे विधानसभा क्षेत्र का दौरा रख रहे विकास की आधार शिला
बटकाखापा---अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजा कुंवर कमलेश प्रताप शाह लगातार अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दौरा करते हुए नजर आ रहे है साथ ही जगह जगह विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर ग्राम विकास के कार्यो को कर रहे है।विधायक शाह आज विधानसभा क्षेत्र के पातालकोट से लगे क्षेत्र ग्राम पंचायत अतरीया पहुँचे जहाँ पर  भरिया समाज के लोगो ने इनका आदिवासी रीतिरिवाज के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने यहां नलजल योजना का भूमिपूजन किया।उसके
बाद विधायक ग्राम के लोगो से रूबरू हुए और जन समस्याएं को सुनी वही संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए और समस्याओ को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। वही ग्राम मे हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुँच कर क्रिकेट टीम के विजेता एवं उपविजेता टीम को अपनी ओर से सहयोग धन राशि पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की।इस अवसर पर विधायक राजा साहब के पक्ष में लोगो का हुजूम और जनसमर्थन देखने को मिल रहा है और क्षेत्र में इनका दौरा लगातार देखने को मिल रहा है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default