स्वर्गीय अतरलाल सरयाम की स्मृति में तीन दिवसीय विशाल आदिवासी मेला का किया गया आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

हर्रई ---छिंदवाड़ा हर्रई के ग्राम ओझलढाना में स्वर्गीय  अतरलाल सरयाम की स्मृति में विशाल आदिवासी मेला का आयोजन किया गया मेला में आसपास के ग्रामीण एवं दूर-दूर से आए दर्शक गण हजारों की संख्या में उपस्थित रहे मेला तीन दिवसीय तक बड़े ही धूमधाम से भरा रहा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामसत्ता का आयोजन किया गया दूसरे दिन  दूर-दूर आये नृत्य कलाकारों ने सैला नृत्य मैं अपनी प्रस्तुति दिखाई जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 दूसरा पुरस्कार 1500 तीसरा पुरस्कार 700 वितरण किया गया! मेला के आखिरी दिन आदिवासी समाज के सभी संगठन के साथी ने मेला आयोजन महेंद्र प्रताप सरयाम को पुष्प गुलदस्ता देकर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका शाह बट्टी सरपंच सुमरलाल ककोडिया रामप्रसाद अहके एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default