शासकीय पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में युवा दिवस पर संगोष्ठी संपन्न

शासकीय पी.जी.कॉलेज छिन्दवाड़ा में युवा दिवस पर संगोष्ठी संपन्न

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में युवा दिवस पर संगोष्ठी संपन्न हुई । संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई ।
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पहार अर्पित किये और कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचार हर युवा के लिए आदर्श हैं । स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के  संभागीय नोडल अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे । कार्यक्रम में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार मिश्रा, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ.विनोद महूरपावर, प्रशासकीय अधिकारी डॉ.बी.के.डहेरिया, डॉ.जगमोहन पुषाम, डॉ.टीकमणी पटवारी, प्रो.महेंद्र साहू और कैरियर मित्रों सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ