छिंदवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 11 फरवरी को

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि 11 फरवरी को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक छिंदवाड़ा नगर के टी.वी.टॉवर कुकड़ा जगत सेंट्रल बैंक के सामने स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में क्रेडिट ऑफिसर और कस्टमर सर्विस ऑफिसर पद के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है । प्लेसमेंट ड्राइव के पदों के लिये आवेदक को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण और किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिये तथा उसकी आयु 18 से 28 वर्ष तक होना चाहिये । इच्छुक केवल पुरूष अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में अपने सभी दस्तावेजों और रिज्यूम के साथ उपस्थित हो सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default