एक प्राथमिक शिक्षक निलंबित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खमरा के प्रतिवेदन में अभिलेखों को संधारण नहीं करने व अन्य व्यक्ति से अध्यापन कार्य कराये जाने का लेख करने पर जिले के विकासखंड बिछुआ के ग्राम थोटामाल के एकीकृत शासकीय हाई स्कूल के प्राथमिक शिक्षक श्री चैनसिंग चौरिया को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने व उक्त कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आने पर श्री चौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में श्री चौरिया का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हर्रई रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default