आई.एफ.एम.एस.परियोजना के अंतर्गत जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में आई.एफ.एम.एस.परियोजना के अंतर्गत जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मचारियों को आई.एफ.एम.एस.के संचालन में हो रही कठिनाईयों के निराकरण और आई.एफ.एम.एस. मॉड्यूल्स से जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत छिंदवाड़ा स्थित ई-दक्ष केन्द्र में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
जिला कोषालय अधिकारी श्री अरूण वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम बैच में 31 और व्दितीय बैच में 33 आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और उनके अधीनस्थ आई.एफ.एम.एस.में कार्य करने वाले कर्मचारियों को आई.एफ.एम.एस.के अंतर्गत विभिन्न मॉड्यूल्स-ई.एस.एस., पेंशन, पे-रोल, आर.एंड डी., बजट, एस.एम.सर्विसेस आदि का प्रशिक्षण दिया गया जो हैंड्स ऑन अर्थात स्वयं करके देखने पर केन्द्रित था । प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिस्टम मैनेजर श्री प्रशांत बर्वे के साथ ही श्री कृष्णराज सिंह ठाकुर और श्री सारंग नादेकर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ