कृष्ण रुक्मणी विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु
ग्राम कबर पिपला में जय श्री दादाजी सेवा धाम बाजार चौक में 22 फरवरी से 1 मार्च तक चल रहे संगीत में ह्रदय स्पर्शी भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आनंद में डूबे श्रद्धालु
हरी भक्त परायण भागवताचार्य सुश्री पौर्णिमा दीदी द्वारा श्रोता गण को अपने अमृतवाणी से ज्ञान रूपी गंगा प्रदान कर रही है
समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा में पूर्णिमा दीदी ने कहा कि, प्रभु की कृपा के लिए भक्ति की आवश्यकता है।
इस दौरान कृष्ण-रुकमणी की सजीव झांकी सजाई गई तथा संगीतमय भजनों पर महिला श्रद्धालु मंत्र मुग्ध
होकर जमकर झूमे
![]() |
भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा नरेश के रूप में विराजमान होने के साथ देवी रूकमणी से धूमधाम से विवाह किया। मंच पर जैसे ही श्रीकृष्ण-रूकमणी का प्रार्दूभाव हुआ।
श्रीहरि के जयघोष से पूरा पांडाल गूंज उठा।
कथा वाचक द्वारा उद्घोषित मंत्रोचार के बीच जैसे ही विवाह का कार्य संपन्न हुआ तो श्रद्धालुओं की भीड़ ने पुष्प वर्षा की।
पंडाल में सारा जनमानस भाव विभोर होकर झूम उठा।
Tags
Chhindwada

