जिले में रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर व सरसों की फसलों के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन प्रारंभ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर व सरसों के ई-उपार्जन पोर्टल पर एक फरवरी से किसानों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है तथा आगामी 25 फरवरी तक किसानों का पंजीयन किया जायेगा । जिले के किसान स्वयं के मोबाईल से घर बैठे अथवा 2 तरीकों से नि:शुल्क व सशुल्क पंजीयन कर सकेंगे। जिले के किसानों से अपील की गई है कि चना, मसूर व सरसों फसलों का ई-उपार्जन पोर्टल पर  निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन शीघ्र करायें।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बताया कि जिले में गेहूं पंजीयन के लिये निर्धारित किये गये पंजीयन केंद्रों में ही चना, मसूर व सरसों के लिये कृषकों के पंजीयन का कार्य संपादित किया जायेगा । इसके अलावा किसाना स्वयं के मोबाईल या कम्प्यूटर से निर्धारित लिंक पर जाकर अथवा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय व तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर जाकर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं । इसी प्रकार किसान एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र अथवा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर जाकर भी सशुल्क पंजीयन करा सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default