नगर बोरगांव के हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए पुष्प वर्षा की। भगवान के जन्म पर भक्त जमकर झूमने नाचने गाने लगे। कथावाचक टेकेशवरनंद तिवस्कर ने बताया कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से नहीं बल्कि अपने कर्मों से आते हैं। उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। भागवत में श्रद्धालु जमकर झूमे।




