*प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहु ने पत्रकार सुरक्षा और अधिकारों पर की चर्चा*
छिंदवाड़ा। *मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी एवं जिला अध्यक्ष मनेश साहु ने आज छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों एवं गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की* बैठक के दौरान पत्रकारों पर प्रकरण दर्ज किए जाने संबंधी गृह मंत्रालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग रखी। साथ ही पत्रकार हितों, सुरक्षा एवं निष्पक्ष कार्य वातावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई
*छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों एवं दिशा-निर्देशों की प्रतियां जिले के सभी थानों और एसडीओपी कार्यालयों तक पहुंचाई जाएंगी*, जिससे उनका प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके मीडिया संगठन मध्यप्रदेश ने पुलिस प्रशासन की इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े नियमों का जिलेभर में गंभीरता से पालन किया जाएगा, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से कार्य करने का वातावरण प्राप्त हो सके।
0 टिप्पणियाँ