आज जिले के 5 ग्रामों में विभिन्न योजनाओं का प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित टाटा मैजिक पर निर्मित एक प्रचार रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । इस प्रचार रथ द्वारा आज जिले की जनपद पंचायत मोहखेड़ के 5 ग्रामों में प्रचार-प्रसार किया गया । प्रचार रथ द्वारा ग्राम  मोहखेड़, तंसरामाल, सिल्लेवानी, लांस और सारोठ में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ