पांढुर्णा में पशु चिकित्सालय और गौ-शाला पांढुर्णा का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने गत दिनों पशु चिकित्सालय पांढुर्णा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रभारी पशु चिकित्सालय पांढुर्णा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि विकासखंड पांढुर्णा में स्थित गौ-शाला का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा गौ-शाला संचालक को चारा व भूसा के साथ ही गर्मी में पशुओं की उचित देख-रेख करने के निर्देश दिये । उन्होंने पशु औषधालय बड़चिचोली में सेवानिवृत्त हुये सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री साहेबराव दिगरसे के विदाई समारोह में भी सहभागिता की और श्री दिगरसे के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस कार्यक्रम में डॉ.केतन पांडे व डॉ.गोविंदा धुर्वे के साथ ही पूर्व उप संचालक पशु पालन डॉ.एन.एस.ठाकुर और विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ