नीलेश पवार ने अपनी बहन के विवाह में भेंट दी डिजिटल भगवत गीता
छिंदवाड़ा:-ग्राम तारा निवासी भाई नीलेश पवार ने अपनी बहन की शादी में अनोखा उपहार
*डिजिटल भगवत गीता*
भेंट, की जो कि सेफ शॉप कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
यह अभियान छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़,बिछुआ, पांढुर्णा,परासिया,सौसर के साथ ही सिवनी,बालाघाट,नागपुर भिलाई हर जगह *हर हर गीता घर घर गीता की टीम द्वारा चलाया जा रहा है।इस टीम का मुख्य उद्देश्य हर घर तक भगवत गीता पहुंचाना है। इस अभियान में संतोष कौशिक पांढुर्ना,पंकज पवार छिंदवाड़ा, मोहखेड़,दीपक शर्मा उमरानाला, कमलेश कड़वे,दीपक पवार,उमेश धारे,तपेश पवार,निरंजन,मदन मोहबे जी भिलाई,परना पवार, अलका पवार सिवनी,दीपिका चोपड़े, पुरभा खापरे,संगीता पवार,नीलिमा राजपूत,कुसुम धोटे,माधवराव शेरके,रविंद्र मालवीय,पियूष आदि इस अभियान से जुड़े हैं।
*भगवत गीता पाठ करने के लाभ*
ऐसा कहा जाता है कि घर में भगवद गीता जरूर रखनी चाहिए और रोजाना इसका पाठ भी करना चाहिए। भगवद गीता का पाठ करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिलता है। भगवद गीता का पाठ करने से व्यक्ति में न सिर्फ सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है बल्कि उसे कई प्रकार के गुप्त लाभ भी होते हैं।
गीता का पाठ करने से व्यक्ति के साथ साथ उसके पूरे परिवार पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है। इसके अलावा, गीता का पाठ करने से ऐसे कई फायदे होते हैं जिनके बारे में व्यक्ति को पता ही नहीं। तो चलिए बताते हैं आपको गीता का पाठ करने के अनूठे फायदे।
👉गीता का पाठ करने से ज्ञान के साथ साथ मन की शांति की भी प्राप्ति होती है।
गीता का पाठ रोजाना करने से जीवन की परेशानियों के हल मिल जाते हैं।
👉गीता के पाठ को नियमित रूप से करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
👉गीता का पाठ आपको सफलता की ओर ले जा सकता है।
👉गीता का पाठ करने से व्यक्ति में किसी भी परिस्थिति से लड़ने की काबिलियत आती है।
*आओं डिजिटल भगवत गीता श्रवण का लाभ प्राप्त करें।*


