तपती चिलचिलाती धूप में नंगे पांव माँ हिंगलाज की भक्ति में लीन सिर पर कलश रखकर विसर्जन करने पहुंची श्रद्धालु महिलाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
चैत्र नवरात्र में माँ हिंगलाज मंदिर में किया गया 3051 मनोकामना ज्योति कलशो का विसर्जन।

कलश विसर्जन के बाद मां हिंगलाज का आशीर्वाद स्वरूप कलश का पवित्र तेल व सिक्का प्राप्त कर आनंदित हो उठी श्रद्धालु महिलाएं। 
मनोकामना कलश विसर्जन के बाद किया गया विशाल भंडारे का आयोजन जिसमें लगभग 15 से‌ 20 हजार की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
नागलवाड़ी --- सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा अंबाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां हिंगलाज शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र में रखे गए 3051 मनोकामना कलशो का विसर्जन नवमी के दिन गुरुवार को किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में कलश विसर्जन करने पहुंची श्रद्धालु महिलाए। गौरतलब है कि श्रद्धा व आस्था का केंद्र बना मां हिंगलाज मंदिर में 30 मार्च गुरुवार को सर्वप्रथम सुबह 10:00 बजे से नवमी पूजन का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात 11:00 बजे से हवन की शुरुआत की गई एवं मंदिर परिसर में किए जा रहे हरि नाम संकीर्तन सत्ता का समापन किया गया इसके बाद स्थापित किए गए मनोकामना कलशो की महा आरती की गई ।तत्पश्चात दोपहर लगभग 1:30 बजे के करीब हजारों की तादाद में रखे गए मनोकामना ज्योति कलशो का विसर्जन किया गया। इन मनोकामना कलशो को श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा तपती चिलचिलाती धूप में नंगे पांव सिर पर रखकर मां हिंगलाज की असीम श्रद्धा व भक्ति भाव में लीन होकर लगभग आधा किलोमीटर का सफर तय कर हिंगलाज मंदिर से कुछ ही दूरी पर बनाए गए तालाब में कलशो का विसर्जन किया गया। इन कलशो मे मां हिंगलाज का आशीर्वाद स्वरूप कलश का पवित्र तेल व सिक्का पाकर खुशी से आनंदित हो उठी श्रद्धालु महिलाएं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें लगभग 15 से 20 हजार की संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। चैत्र नवरात्र में 9 दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्री श्री मां हिंगलाज मंदिर समिति मोहन कालरी के सदस्यों के अलावा वेकोली कर्मचारियों एवंं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा सहित अम्बाड़ा चौकी प्रभारी दीपा ठाकुर, एएसआई शरद मालवी सहित थाना जुन्नारदेव एवं पुलिस चौकी अंबाड़ा का पुलिस स्टॉफ सहित पुलिस महकमे का सहयोग रहा। मां हिंगलाज मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग सेे संपन्न होने पर माँ हिंगलाज मंदिर समिति मोहन कालरी ने श्रद्धालुगण व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default