कोलगढ़ी के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमि-पूजन मुख्यमंत्री ने त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की दी सौगात
![]() |
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैदिक रीति और विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर त्योंथर में कोलगढ़ी के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमि-पूजन किया। जनजातीय कोल राजाओं द्वारा निर्मित प्राचीनतम कोल राजाओं के शान की प्रतीक कोलगढ़ी का 324 लाख 70 हजार रूपए से राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान कोलगढ़ी पहुँचने पर कोल समाज ने परंपरागत नृत्य कोलदहका के साथ गुदुम की धुन पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा एवं माता शबरी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कोलगढ़ी परिसर का अवलोकन भी किया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग उपस्थित रहे।


