ग्राम बारहहीरा में लाडली बहनों ने स्वीकृति पत्र प्राप्त करके जाहिर की प्रसन्नता


जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम बारहहीरा में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र सुश्री डिम्पल वर्मा ने आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित किये । इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व लाडली बहनें उपस्थित थीं । लाडली बहनों ने स्वीकृति पत्र प्राप्त करके प्रसन्नता जाहिर की और बहनों के लाडले भैया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ