ग्राम उमरहर की श्रीकृष्ण गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम उमरहर की श्रीकृष्ण गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान डॉ.लोकेश बेलवंशी, गौ-शाला संचालक श्रीमती पार्वती किरार, सर्वश्री श्रीराम किरार, खडगसिंह चौरे, राममरोस चौरे, देशराज किरार, अनिल विंझाडे, विवेक ठाकुर, हितेश चौरे व रत्नाकर बेन्डे उपस्थित थे।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौ-शाला में 84 गौ-वंश पाये गये जिनमें से 5 पशुओं में टैग नहीं लगे पाये जाने पर टैग लगाने के निर्देश दिये गये। गौ-शाला में 27 बैग स्वर्णदाना संतुलित पशु आहार और 34 ट्रक भूसा पाया गया । गौ-शाला में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और नर्सरी का संचालन किया जा रहा है। अतिरिक्त शेड का निर्माण पूर्ण हो चुका है और गौ-शाला में लगभग 40 हजार पौधों का रोपण किया गया है । उन्होंने गौ-शाला संचालक को गौ-शाला में रोपित पौधो की उचित देखभाल करने और पानी के टांके की सफाई कर चूने से पुताई करने के निर्देश दिये ।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ