ज़िला कृषि विकास प्लान समूह, एग्रीकल्चर इंफ़्रास्ट्रक्चर फण्ड समूह और आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ज़िला कृषि विकास प्लान समूह, एग्रीकल्चर इंफ़्रास्ट्रक्चर फण्ड समूह और आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न हुई । बैठक में ज़िले के आगामी 3 वर्ष के कृषि विकास प्लान की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिये कि ज़िले की आवश्यकता के अनुरूप प्लान/प्रकरण तैयार कर कृषि अधोसंरचना समूह के वर्ष 2023 के कार्यों के शत-प्रतिशत प्रकरण बैंक में प्रस्तुत करें। बैठक में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उईके, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, डीन उद्यानिकी महाविद्यालय डॉ.विजय पराड़कर, ज़िला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री जी.के.हरणे, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.के.झाड़े, सहायक संचालक मत्स्यपालन श्री राजेंद्र सिंह, सहायक यंत्री कृषि अभियांत्रिकी श्री समीर पटेल, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री जैन, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्री धीरज ठाकुर, श्री दीपक चौरसिया, सुश्री प्राची कौतू, एनआरएलएम और रेशम पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ