जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में लोगों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ


अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आज जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों के ग्रामों में नशामुक्ति दिवस मनाया गया और लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई । अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आगामी 15 अगस्त तक नशामुक्ति संबंधी विविध गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी ।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री एस.के.गुप्ता ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आज नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्या्पार के विरूध्द नशामुक्ति की शपथ ली गई । जनपद पंचायत जुन्नारदेव और तामिया के सभाकक्ष में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आज नशीले पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध व्याऔपार के विरूध्द नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई । इसी प्रकार ग्राम पंचायत चिखलमउ, पनारा, बरेलीपार, लहगडुआ में भी ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ