नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त श्री सतेन्द्र सिंह पहुंचे छिंदवाड़ा


शहर का भ्रमण कर विभिन्न प्रोजेक्ट एवं स्वच्छता गतिविधियों का लिया जायजा सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक भी ली अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए अप्रारंभ पीएम आवास योजना के आवासों में हितग्राहियों को समझाईश देकर निर्माण प्रारंभ कराएं, ना समझने वालों पर वसूली की कार्यवाही करें-अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री सिंह नए-नए प्रयोग कर शहरों को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाएं- अपर आयुक्त नगरीय विकास कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में कार्य करें सभी सीएमओ- अपर आयुक्त नगरीय विकास

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त एवं स्वच्छता सर्वेक्षण व प्रधानमंत्री आवास योजना के मिशन संचालक श्री सतेन्द्र सिंह शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे और शहर का भ्रमण कर विभिन्न प्रोजेक्ट एवं कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्कन्स सिटी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मटका खाद एवं सोर्स सेग्रीगेशन का निरीक्षण किया । रानी दुर्गावती चौक स्थित आर.आर.आर के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित युध्द रक्षक टेंक को देखा और नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा किये गये इस नवाचार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। खजरी रोड पर संजीवनी क्लीनिक एवं एमआईजी आवासों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही जामुनझिरी स्थित एमआरएस प्लांट, कंपोस्टिंग प्लांट, एफएसटीपी प्लांट यूनिट का निरीक्षण किया । जिसके बाद उन्होंने नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा सहित सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई थी, जिसमें कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले भी मौजूद थीं। बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकायवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी एवं एएचपी घटक के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के निर्माण और स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सीएमओ को कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिये और नए-नए प्रयोग करते हुए शहरों को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह, नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के आयुक्त श्री राहुल सिंह, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री आर.एस.बाथम व कार्यपालन यंत्री श्री ईश्वरसिंह चंदेली सहित जिले के अन्य सभी 16 नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
       अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री सतेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत बीएलसी एवं एएचपी घटक की समीक्षा के दौरान कुल स्वीकृत आवासों के विरुद्ध पूर्ण, अधूरे और अप्रारंभ आवासों की नगरीय निकायवार विस्तृत समीक्षा की। आवास के पोर्टल पर हितग्राहीवार वितरित राशि प्रविष्टि, आवास से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण आदि की भी जानकारी प्राप्त की और नींव स्तर, लिंटल स्तर, छत पूर्ण और छत तक नहीं पहुंचे सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ ही अपूर्ण आवासों में हितग्राहियों को समझाईश देकर आवासों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाने और उसके बाद भी ना समझने वालों पर राशि वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शासन के अगले आदेश तक प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की नवीन डीपीआर स्वीकृत नहीं होगी । उन्होंने अपूर्ण आवासों की संख्या कम पाए जाने पर सीएमओ नगर पालिका डोंगर परासिया और सीएमओ नगर परिषद न्यूटन चिखली को बधाई दी एवं थोड़ा और प्रयास कर शत-प्रतिशत स्वीकृत आवास पूर्ण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। अपर आयुक्त एवं मिशन संचालक श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से समन्वय करते हुए सभी प्रस्तावित संजीवनी क्लिनिक का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये एवं समय सीमा में निर्माण पूर्ण न करने पर सीआर में नेगेटिव मार्किंग की चेतावनी दी। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के संबंध में सिटीजन फीडबैक के नए बिंदुओं से अवगत कराया और सभी निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को सर्वेक्षण से संबंधित बिंदुओं की जानकारियां तैयार रखने और उनकी टर्मिनोलॉजी से अवगत एवं अपडेट रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही भवनविहीन अथवा जर्जर कार्यालयों के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने परतला एएचपी एवं सोनपुर ईडब्यूएस क्वार्टर्स देखे और सोनपुर ईडब्यूएस के पास की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की एवं सोनपुर के दुकानदारों और रहवासियों से आजीविका के संबंध में चर्चा भी की । जिसके बाद अपर आयुक्त एवं मिशन संचालक श्री सिंह सिवनी के लिये रवाना हुये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ