विकास पर्व के अंतर्गत विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत तिन्सई, छिंदा, बसुरियाखुर्द व छाताकला में 69.10 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 2 लाख रूपये के निर्माण कार्य का भूमि पूजन


प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 जुलाई से प्रारंभ किये गये मध्यप्रदेश विकास पर्व के अंतर्गत 16 जुलाई से 21 जुलाई तक जिले के विकासखंड हर्रई की 4 ग्राम पंचायतों तिन्सई, छिंदा, बसुरियाखुर्द व छाताकला में 69.10 लाख रूपये के 5 निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं 2 लाख रूपये की लागत के एक निर्माण कार्य भूमिपूजन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हर्रई श्री एस.एम.कुरैशी ने बताया कि विकास पर्व के दौरान जनपद अंतर्गत 3.003 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन कराया जाना प्रस्तावित है ।
उन्होंने बताया कि विकास पर्व के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई 2023 को जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत तिन्सई में 15वां वित्त आयोग मद जनपद स्तर वर्ष 2023-24 में 2 लाख रूपये की राशि से स्वीकृत प्राथमिक शाला भवन में बाउन्ड्रीबॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। जिसके बाद 17 जुलाई को ग्राम पंचायत छिन्दा में मनरेगा के अंतर्गत लागत राशि 14.80 लाख रूपये से झीला वाली नाला में स्वीकृत चैक डेम निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया । दिनांक 19 जुलाई को ग्राम पंचायत बसुरियाखुर्द में मनरेगा के तहत लागत राशि 14.10 लाख रूपये की लागत से खैरवारी नाला ग्राम बसुरियाकला में स्वीकृत चैकडेम निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत छाताकला के ग्राम भौरगढ़ में बड़ा सपन्ना नाला में मनरेगा के तहत 14.00 लाख रूपये की लागत से स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया गया। शुक्रवार 21 जुलाई को ग्राम पंचायत तिन्सई में 13.50 लाख रूपये की राशि से लखन झोड़ी में स्वीकृत चैक डेम निर्माण कार्य एवं मनरेगा के तहत 12.70 लाख रूपये की राशि से मेहरा झोड़ी में स्वीकृत चैक डेम निर्माण कार्य का क्षेत्रीय जनपद सदस्य द्वारा लोकापर्ण किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ