छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पदोन्नति से रिक्त पदों की पूर्ति के लिए संभागीय आयुक्त श्री वर्मा की अध्यक्षता में साक्षात्कार संपन्न

प्राध्यापक के 2, सह प्राध्यापक के 8 और सहायक प्राध्यापक के एक रिक्त पद के लिए अभ्यर्थी चयनित

शासन के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज में पदोन्नति के रोस्टर का पालन करते हुए विभिन्न विभागों में प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आज मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में साक्षात्कार चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार चयन समिति की अध्यक्षता जबलपुर संभाग के आयुक्त श्री अभय वर्मा ने की और डीन डॉ.गिरीश बी.रामटेके सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्षात्कार चयन समिति द्वारा प्राध्यापक के 2, सह प्राध्यापक के 8 और सहायक प्राध्यापक के एक रिक्त पद के लिए अभ्यर्थी का चयन किया गया है। प्राध्यापक पद में आर्थोपेडिक्स व नेत्र रोग विभाग के लिए एक-एक, सह प्राध्यापक पद में जनरल मेडिसिन विभाग के लिए 2 एवं फार्मेकोलॉजी, शिशु रोग विभाग, जनरल सर्जरी विभाग, कान, नाक एवं गला विभाग, स्त्री रोग एवं प्रसूति शास्त्र विभाग और निश्चेतना विभाग के लिए एक-एक अभ्यर्थी और सहायक प्राध्यापक पद में बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए एक अभ्यर्थी का चयन किया गया है। फायनल सूची शीघ्र ही जारी की जायेगी ।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ