अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर गायत्री चेतना केंद्र छिंदवाड़ा में लगाई गई नशा मुक्ति प्रदर्शनी

जिले के आम जन व अन्य सभी वर्गों के लोग प्रदर्शनी का 15 अगस्त तक नि:शुल्क कर सकते हैं अवलोकन उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल, गायत्री परिवार, म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से छिंदवाड़ा नगर के बस स्टैंड के पास मोहन नगर रोड पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस से नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का प्रतिदिन 200 से 300 आम नागरिक अवलोकन कर लाभ ले रहे हैं । उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री एस.के.गुप्ता द्वारा गत दिवस इस नशामुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और सेल्फी भी ली गई ।
शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकर श्री नरेन्द्र पाल ने बताया कि नशामुक्ति प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रात: 6 से रात्रि 8 बजे तक आगामी 15 अगस्त तक खुली रहेगी जिसका नि:शुल्क अवलोकन किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि इस नशामुक्ति प्रदर्शनी में नशा की प्रवृत्ति का उत्पन्न होना, नशा का आदि होना, नशा से बचने के उपाय, नशे से होने वाली हानि के पोस्टर, फ्लेक्स, नारे, कोटेशन, स्लोगन, पम्पलेट आदि को अवलोकन व प्रदर्शन के लिये रखा गया है । जिसका जिले के आम जन, नशा से प्रभावित लोग, युवक-युवतियां, विद्यार्थीगण, व्यापारी, किसान, मजदूर आदि सभी वर्गों के लोग नि:शुल्क अवलोकन कर सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ