केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में गत दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया । प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय खेल दिवस के संबंध में छात्रों ने अपने विचार रखें । सभा में विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के बारे में विस्तारपूर्वक छात्रों को बताया और जीवन में खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।
विद्यालय के खेलकूद प्रभारी श्री हिमांशु जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के 73 छात्रों ने संभागीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा का प्रतिनिधित्व किया । इन सभी प्रतिभागियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन विभिन्न खेल स्थलों पर किया और 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक अपने नाम किये । विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय टीम में भी अपनी जगह बनाई । छात्र-छात्राओं की इन उपलब्धियों पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्राचार्य श्री धारकर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पदक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default