Top News

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक डंपर खनिज मुरुमका अवैध रूप से परिवहन करते हुए किया गया जप्त

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक डंपर खनिज मुरुम
का अवैध रूप से परिवहन करते हुए किया गया जप्त
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक डंपर खनिज मुरुम का अवैध रूप से परिवहन करते हुए किया गया जप्त
छिन्दवाड़ा/ 06 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिये आज जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील छिंदवाड़ा के अंतर्गत रिंग रोड के पास सुरखी-कबाड़िया मार्ग पर खनिज मुरुम का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डंपर क्रमांक MP51HA0722 पाया गया। इस वाहन को जप्त कर खनिज मुरुम सहित पुलिस थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा किया गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण में खनि नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन किये जाने से प्रकरण दर्ज किया जाकर निर्णय के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रेषित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। आकस्मिक निरीक्षण में कार्यवाही के दौरान माइनिंग अधिकारी श्री रविंद्र परमार, माइनिंग इंस्पेक्टर श्री महेश नगपुरे व स्नेहलता ठवरे, होमगार्ड सैनिक श्री बाबूलाल इवनाती, श्री देवेंद्र शर्मा और खनिज विभाग का संयुक्त अमला सम्मिलित था।

Post a Comment

और नया पुराने