जिले की जनपद पंचायत पांढुर्णा में रोजगार मेला संपन्न

6 कंपनियों द्वारा 44 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिये चयन

जिले की जनपद पंचायत पांढुर्णा में रोजगार मेला संपन्न
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले की जनपद पंचायत पांढुर्णा के प्रांगण में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न हुआ । इस रोजगार मेले में 148 युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया तथा 6 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के दौरान 44 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिये चयन किया गया ।
म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि जिले की जनपद पंचायत पांढुर्णा के रोजगार मेले में नागपुर की जेड सिक्यूरिटी एंड मल्टीपर्पज सर्विसेस कंपनी द्वारा 12, भोपाल की प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 13, मंडीदीप की वर्धमान यार्नस द्वारा 9, छिंदवाड़ा के सीआईआई स्किल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा 3, एल एंड टी द्वारा एक व सतीजा मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा 6 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के दौरान रोजगार के लिये चयन किया गया । म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक (स्किल) श्री सुक्कन कवड़े ने बताया कि एक से 6 तक बनाये गये काउंटरों में उपस्थित कंपनी/संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को रोजगार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर जनपद पंचायत के विकासखंड प्रबंधक श्री दिलीप परते व सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री कृष्णराव माकोडे, एफएल विकासखंड प्रबंधक श्री राहुल सातनकर, एफआई विकासखंड प्रबंधक श्री परसराम पाटीदार, ऑर्गेनिक विकासखंड प्रबंधक श्री भीमराव मसके और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ