छिंदवाड़ा में संपन्न स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छिंदवाड़ा में संपन्न स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जिला आयुष अधिकारी डॉ.दत्तात्रेय भदाड़े के निर्देशन में आज नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा स्थित संकटमोचन सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि का वितरण किया गया ।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.नितिन टेकरे ने बताया कि शिविर में कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही रोगियों को आहार-विहार, ऋतु चर्या, योग, प्राणायाम, वर्षा ऋतु में होने वाले रोग व उनसे बचाव, धारणीय-आधारणीय वेगों आदि की जानकारी दी गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेद डॉ.प्रियंका उइके, श्री भूपेंद्र पटले व मोनिका लांगले का विशेष सहयोग रहा।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default