राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

छिन्दवाड़ा/ 31 अक्टूबर 2023/ सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । इस दौरान अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर श्री सिध्दार्थ पटेल व श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने
राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी । मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एंव कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका । मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/करती 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ