अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

छिन्दवाड़ा/ 22 दिसंबर 2023/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। रविवार 24 दिसम्बर को शासकीय अवकाश होने और 23 दिसम्बर को शनिवार का अवकाश होने पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा आज शुक्रवार को प्रात: 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को
सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्री सिध्दार्थ पटेल और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन दिवस की शपथ ली । इसके अलावा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई ।                

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default