जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत सारंगबिहरी और करेर में विकसितभारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अत्याधुनिक ड्रोन का किया गया प्रदर्शन


छिन्दवाड़ा/ 24 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में जिले में निरंतर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सौंसर की जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत सारंगबिहरी और करेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्णा डिगरसे, सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री बी.सी.टिम्हरिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी.एस.घाघरे और अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री घाघरे द्वारा कृषि और कृषि अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से अत्याधुनिक ड्रोन का प्रदर्शन करवाया गया जिसमें तरल उर्वरक व कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही ग्राम सारंगबिहरी में 2 किसानों को म्रृदा स्वास्थ कार्ड और 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा ग्राम करेर में 2 किसानों को म्रृदा स्वास्थ कार्ड और 4 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत सारंगबिहरी और करेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अत्याधुनिक ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
कार्यक्रमों में मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत लाभान्वित प्रगतिशील किसान श्री आसाराम घागरे द्वारा प्राकृतिक खेती से फसल से हुये लाभ और व्यक्तिगत अनुभव साझा किये गये। कार्यक्रम स्थलों पर महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, उद्यानिकी, बैंकिंग, आपूर्ति, शिक्षा, उद्यमिता, पशु चिकित्सा और अन्य विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ब्रोशर, पम्पलेट आदि वितरित किये गये। कार्यक्रम स्थलों पर मोदी सरकार की गारंटी-लाभार्थियों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच का सेल्फी पॉइंट बनाया गया था। इस सेल्फी पॉइंट पर अतिथियों, अधिकारियों, किसानों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। कार्यक्रम में आई.ई.सी.वैन द्वारा भारत सरकार की योजनाओं की प्रगति की लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया और विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित कैलेण्डर, ब्रोशर, पम्पलेट आदि वितरित किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ