Top News

कार में लादकर परिवहन करते 16 बोरी अवैध कोयला किया जप्त, आरोपी पर किया मामला दर्ज।

अम्बाड़ा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी ने की अवैध कोयला परिवहन करते वाहन पर कार्रवाई।

कार में लादकर परिवहन करते 16 बोरी अवैध कोयला किया जप्त, आरोपी पर किया मामला दर्ज।
जुन्नारदेव ---जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *जुन्नारदेव एसडीओपी के के अवस्थी व थाना प्रभारी आर पी कवरेती के मार्गदर्शन में अंबाड़ा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी* की अवैध धंधे व अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी। इसी क्रम मे गत दिवस रात्रि में इकलेहरा खंती से कोयला चोरी कर बोरी में भरकर मारुति जेन एलएक्स कार क्रमांक MH - 03-S -1072 मे लादकर अंबाड़ा बेरियर के रास्ते उमरेठ मोरडोंगरी की ओर ले जाया जा रहा था जिसे अंबाड़ा पुलिस के द्वारा हिंगलाज मंदिर के पास में पकड़ा गया एवं 16 बोरी कोयला लगभग 400 किलो व वाहन सहित जप्त कर आरोपी बड़कुही निवासी साहिल खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/ 24 धारा 379 आईपीसी 18(1) मध्य प्रदेश खनिज अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण निवारण अधिनियम 2006 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं वाहन को थाना जुन्नारदेव परिसर‌ मे खड़ा कराया गया। इस कार्रवाई में अंबाड़ा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी सहित पुलिस स्टाफ कार्रवाई में शामिल रहा।

Post a Comment

और नया पुराने