Top News

साप्ताहिक हाट बाजार ग्रामीण और दुकानदार बड़े वाहनों से बच बचाकर कर रहे अपना व्यापार

 ग्राम पंचयात नवेगांव बदनूर घाना मनकुघाटी की मुख्य सड़को पे लग रहा साप्ताहिक हाट बाजार ग्रामीण और दुकानदार बड़े वाहनों से बच बचाकर कर रहे अपना व्यापार ग्राम सरपंच सचिव पुरे मामले से बखबर

खबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से विकासखंड की ग्राम पंचयात बदनूर नवेगांव घना की कुछ मुख्य सड़को पर साप्ताहिक हाट बाजार ग्राम पंचयात के द्वारा लगाया जा रहा है जिससे व्यापारियों और ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर अपना व्यापार करना पड़ रहा है परंतु ग्राम पंचायत के द्वारा इस स्थिति को अनदेखा किया जा रहा है नगर के दूर दराज से ग्रामीण अपना बहुमूल्य समान सब्जी अन्य सामग्री बाजार में बेचने के लिए आते हैं और मुख्य सड़कों पर अपनी दुकानों को लगवाने के लिए विवश होना पड़ता है परंतु ग्राम पंचायत के द्वारा इन्हें दुकान लगाने के लिए कोई जगह नहीं दी जाती है स्थाई दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकानों के आस पास अतिक्रमण कर बाहर के व्यापारियों को जगह नहीं दी जाती है खुद अपना व्यवसाय दुकानों से चलने के बाद भी कुछ दुकानदार अन्य जगहों पर कब्जा कर बैठे हैं इस स्थिति में बाहर से गरीब ग्रामीण अपना व्यवसाय कैसे कर पाएगा स्थाई ग्रामीण अपनी दुकानों के पास दुकान का सामान बाहर जमा कर कब्जा कर बैठता है और विवाद की स्थिति होने पर दुकानदार मिलकर अन्य व्यापारियों छोटे दुकानदारों को डरा धमका कर बाजार से बाहर भगा देते हैं परंतु ग्राम पंचायत सरपंच सचिव किसी प्रकार की स्थिति देखने तक नहीं आते कई बार बाहर के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव से शिकायत भी की परंतु आज तक स्थाई दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की गई और अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया

 ग्राम पंचायत की स्थानी दुकानों को छोड़ अतिक्रमण कर बैठे हैं स्थाई दुकान अपने घरों पर ही लगा ली है कारोबार आखिर क्यों नहीं होती ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई ग्राम पंचायत सरपंच सचिव उच्च अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं क्यों नहीं आते एक्शन मोड पर आखिर कब होगी ऐसे लोगों पर कार्रवाई ग्राम पंचायत सरपंच सचिव प्रशासन कब हटवा पाएंगे मुख्य बाजार का अतिक्रमण
 अतिक्रमण के कारण ग्राम पंचायत बदनूर नवेगांव , घाना मनकुघाटी का बाजार हुआ पूरी तरह ठप बाजारों में वाहन खड़ा करने की जगह भी नहीं रही आखिर दुकान पर कैसे आएंगे ग्राहक या अभी सोचने की बात है स्कूली बच्चों को तथा दुघर्टना में एंबुलेंस सेवा के लिए रास्ता नहीं कुछ समय बाद जब यह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी फिर दुकानदार हाथ पर हाथ रख कर पछताने के लिए मजबूर होगा सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं बड़े वाहन ग्राहकों के वाहन आने की जगह भी नहीं रही इसलिए ग्राम पंचयात नवेगांव बदनूर घाना मनकुघाटी का बाजार पूरी तरह ठप माना जा रहा है ग्राम पंचायत के द्वारा जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो छोटे अन्य व्यापारियों का जीवन संकट में आ सकता है
प्रशासन शीघ्र ही कार्यवाही करना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने