Top News

रुपए डबल करने का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से ठगी

रुपए डबल करने का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से ठगी

ठगी का जाल बिछाया... पुलिस बनकर रेड मारी, 60 हजार रुपए के साथ चार ठग गिरफ्तार
 परासिया/ छिंदवाड़ा जिले के परासिया की नगर पंचायत बड़कुही के चार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगों ने युवती से नकदी एठ लिए। रुपए डबल करते वक्त पुलिस ने रेड मार दी। पुलिस ने रुपए, आरोपी और रुपए डबल करने वाली मशीन जब्त कर ले गई। युवती को बाद में समझ आया कि रुपए डबल करने वाले और पुलिस सभी ठग है। पीड़िता ने बड़कुही चौकी पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने चार ठगों को नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया है। परासिया डीएसपी जितेन्द्र जाट ने बताया कि ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता नर्सिंग छात्रा ने दिसम्बर माह में 60 वर्षीय पिता केदारनाथ वानवंशी को रुपए डबल करने 20 हजार रुपए दिए थे। उस वक्त प्रोसेसिंग के दौरान मशीन खराब होने का झांसा देकर ठग ने नकदी अपने पास रख ली थी। मशीन ठीक होने पर ठग ने छात्रा से 40 हजार रुपए और बुला लिए। बीती 10 फरवरी को केदारनाथ और उसका साथी 38 वर्षीय कमलेश ऊर्फ बंटी पिता रमेश खरे 60 हजार रुपए मशीन में रखकर रुपए डबल कर रहे थे। तभी पुलिस ने रेड मार दी। पुलिस की वर्दी में आए 28 वर्षीय राकेश ऊर्फ पिल्लू पिता लखनलाल नागवंशी और 21 वर्षीय शुभम उर्फ विक्की पिता बिहारी सरसाम ने प्लान के तहत केदारनाथ, कमलेश को गिरफ्तार किया और रुपए डबल करने वाली मशीन, 60 हजार रुपए जब्त कर साथ ले गए। पीड़िता को जब समझ में आया तब उसने बड़कुही चौकी में शिकायत की थी। पुलिस ने केदारनाथ, कमलेश, फर्जी पुलिस बने राकेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है।
इन धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 420, 170, 171, 120-बी, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आ रोपियों से 60 हजार रुपए, पुलिस की वर्दी और मशीन नुमा सामग्री जब्त की है। मुख्य आरोपी केदारनाथ बानवंशी के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।धरपकड़ करने वाली पुलिस
टीम, होगी पुरस्कृत ,की गिरफ्तारी करने वाली टीम में बड़कुही चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी, एसआई चेतन मर्सकोले, रामविलास तिवारी, अशोक यादव, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सरेयाम, आरक्षक ज्योति साहू, प्रदीप बघेल, योगेश शामिल है। एसपी विनायक वर्मा ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने घोषणा की है।

Post a Comment

और नया पुराने