महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई-सफाई मित्रो को किया गया सम्मानित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई-

सफाई मित्रो को किया गया सम्मानित-
जुन्नारदेव-

शासन के निर्देशानुसार आज स्वच्छता प्रेरणा समारोह के अंतर्गत नगर के प्रमुख मार्गों से स्वच्छता रैली निकली गई  
 शासन के निर्देश अनुसार स्वच्छता प्रेरणा समारोह में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सभी नगरी निकायों में स्वच्छता रैली का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे की प्रमुख उपस्थिति में नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वच्छता रैली निकली गई साथ ही नागरिकों से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।
 इस अवसर पर नगर में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई कर पूजन अर्चन की गई । उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के पास नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोगी सफाई मित्रों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
    कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, अपील समिति सदस्य संजय जैन, पार्षद प्रमोद बंदेवार,अमित यादव,भाजपा नेता शरद कुरोलिया, भरत जोशी,देवेन्द्र टांडेकर,विजय पाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री नेहा धुर्वे, लेखापाल मुकेश चौरसिया, महर्षि चौरसिया,सुशील लदरे, सहित निकाय के सभी कर्मचारी व सफाई मित्र उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default