होली के रंगों से शराबोर हुआ शहर, बच्चे बूढ़े युवा सभी ने जमकर मनाई होली

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
होली के रंगों से शराबोर हुआ शहर, बच्चे बूढ़े युवा सभी ने जमकर मनाई होली
जुन्नारदेव ----- हिंदू धर्म लंबियों का विशेष पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर बच्चे बूढ़े और युवा सभी ने जमकर रंग गुलाल खेले। नगर में चारों ओर रंग बिरंगी छटा बिखरी रही। होली के पावन अवसर पर छोटो ने बड़ों को तिलक कर आशीर्वाद लिया तो वही हम उम्र लोगों ने एक दूसरे के गले मिल एक दूसरे को होली की बधाई प्रेषित की। युवाओं की टोली पूरे शहर में होली की मस्ती में मगन रही वहीं स्थानीय पिकनिक स्पॉट पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई जहां पर शांत माहौल में अपनों के साथ पिकनिक मनाते हुए होली खेली गई मुख्य तौर पर जुन्नारदेव विशाला पहली पायरी मंदिर लोधेश्वर धाम मंदिर रानी घाट सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर भारी भीड़ देखी गई। देर शाम तक लोग होली की मस्ती में मगन दिखाई दिए। होली के गीतों पर बच्चे बूढ़े युवा महिलाएं जमकर ठुमके लगाते भी नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default