Top News

गौरक्षा गौशाला विकास समिति-छिन्दवाडा द्वारा अमरवाड़ा तहसील की सभी गौशाला में भ्रमण किया गया*

गौरक्षा गौशाला विकास समिति-छिन्दवाडा द्वारा अमरवाड़ा तहसील की सभी गौशाला में भ्रमण किया गया
छिंदवाड़ा - गौ माता की रक्षा सुरक्षा और सेवा संस्कार के लिए जिला स्तरीय एक समिति का गठन किया गया है और यह समिति छिंदवाड़ा जिला की सभी गौशालाओं में पहुंचकर लगातार का संचालन की व्यवस्था देख रही है गौशालाओं के संचालन में आ रही परेशानी और समस्या का निराकरण संबंधित अधिकारी से किया जा रहा है समिति के ब्रह्मानंद महाराज द्वारा लगातार समिति को अग्रसर करने और गौ सेवा में गौ भक्तों को प्रेरित करने का कार्य लगातार जारी है आज समिति ने अमरवाड़ा तहसील के कृष्ण बलराम गौशाला पटनिया एवं शारदा माई गौशाला-थांवरी में पहुंच कर गौशाला का संचालन एवं व्यवस्था देखी एवं अच्छे गौशाला के संचालक पर प्रशंसा की जिसमें उमहरड गौशाला से रामजी किरार, पांगडी गौशाला राकेश ठाकरे, मोहगांव हवेली गौशाला राजु बनाईत बोरगांव गौशाला से वर्षा सोनी, परतापुर गौशाला संचालक ज्योति गढेकर ,रिक्षेडा गौशाला संचालक वर्षा यादव, समसवाडा गौशाला साहु मेडम सहित सभी गौशाला संचालक इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं समिति की एक विशेष बैठक शारदा माई गौशाला थांवडी में सम्पन्न हुई जिसमें सभी गौशाला संचालक ने अपने-अपने गौशाला संचालक पर चर्चा कर समिति को अवगत कराया वही शारदा माई गौशाला में गौ सेवा समिति का गठन किया गया जिसमें अमरवाड़ा से मीडिया संगठन के पत्रकार ओमप्रकाश मिश्रा, तरुण शुक्ला, सागर श्रीवास्तव, अमरगिरी को गौशाला संचालक जन सहयोग समिति में सम्मिलित किया गया है, जो शारदा माई गौशाला संचालन में हमेशा सहयोग प्रदान करेंगे, आभार प्रदर्शन समिति के सचिव गयाप्रसाद सोनी द्वारा किया गया,

Post a Comment

और नया पुराने