Top News

अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये एमपीटास के पीएमएस माडॅयूल के अंतर्गत 2 (अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना )योजनाओं में नवीन व नवीनीकरण के लिये पुनः आवेदन करने की सुविधा प्रदाय

छिन्दवाड़ा- आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र.द्वारा एमपीटास के पीएमएस माडॅयूल के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना के नवीन व नवीनीकरण के लिये विद्यार्थियों द्वारा शत-प्रतिशत आवेदन नहीं कर पाने के कारण एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक के लिए पुनः आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा जिले के सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों/नोडल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि उनके महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से तत्काल आवेदन करवाया जाकर समय सीमा में ही आवेदनों का सत्यापन करवायें ताकि कोई भी विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना प्राप्त करने से
वंचित न रह सके ।

Post a Comment

और नया पुराने