जुन्नारदेव ----- साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा का जन्मोत्सव नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर में मां कर्मा शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकल गई जिसमें बड़ी संख्या में जुन्नारदेव सहित आसपास के क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओ ने अपनी भागीदारी दी। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया साथ ही फल प्रसाद शरबत भंडारे आदि का वितरण भी नगर में किया गया। राजनीतिक दलों एवं व्यापारियों द्वारा भी शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का समापन स्थानीय अंशिका लाॅन में किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज की होना हर प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया अंत में भोज प्रसाद उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा जन्मोत्सवशोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
April 08, 2024
0
धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा जन्मोत्सव
Tags

