Top News

शिवजी की निकली बारात, जमकर नाचे भूत पिशाचभागवत कथा के तीसरे दिन शिव विवाह की कथा का किया बखान

शिवजी की निकली बारात, जमकर नाचे भूत पिशाच
भागवत कथा के तीसरे दिन शिव विवाह की कथा का किया बखान
जुन्नारदेव ---- नगर के वार्ड क्रमांक 4 गायत्री मंदिर परिसर में गोविंद साहू परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित अमित महाराज वृंदावन धाम द्वारा शिव विवाह की कथा का बखान किया गया इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के दुर्लभ विवाह की कथा सुनाई विवाह के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में झांकी निकाली गई भगवान शिव की बारात बैंड बाजे के साथ मंडप स्थल पर प्रवेश कराई गई जिसमें भूत पिशाच झूमते नजर आए भागवत कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से किया जा रहा है साहू समाज ने नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
भागवत कथा स्थल पर प्रतिदिन सुबह 5 से 7 एवं शाम 5 से 7 बजे पतंजलि योग शक्तिपीठ द्वारा स्थानीय रहवासियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु योग प्राणायाम भी कराया जा रहा है पतंजलि योग शक्तिपीठ ने इस योग कार्यक्रम में नगर वासियों से अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया है।

Post a Comment

और नया पुराने