Top News

शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी निलंबित

शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी निलंबित
छिन्दवाड़ा/   जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद भी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय चौरई में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री रविकांत उईके बिना किसी सूचना के कर्तव्यपथ पर अनुपस्थित रहने और संपर्क करने पर भी अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर उनका यह कृत्य शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को प्रदर्शित करने के साथ ही आचरण नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड-3 श्री उईके का मुख्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अमरवाड़ा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। यह कार्यवाही एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय चौरई के परियोजना अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई 

Post a Comment

और नया पुराने