Top News

दहेज में मिली टीवी चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

दहेज में मिली टीवी चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

छिंदवाड़ा | नवेगांव के उमरघोडखुर्द में मंगलवार को एक शादी समारोह चल रहा था। दुल्हन के दहेज में आई एलईडी टीवी स्टेज के पास से अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। बुधवार सुबह पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने कुछ घंटों में ही चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टीवी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पुलिस बताया कि मंगलवार को उमरघोडखुर्द निवासी सावलाल पिता 'चम्पालाल धुर्वे की बहन का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। शादी में उसके बड़े जीजा ने एक
एलईडी टीवी दहेज में दी थी। टीवी स्टेज के समीप रखे अन्य दहेज के साथ रखी थी। देर रात अज्ञात चोर टीवी चुरा ले गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और संदेह के आधार पर डोडासेमर निवासी जसवंत भन्नारे का पकड़ा। जसवंत ने पूछताछ में चोरी करना कबूल लिया है। उसने अपने साथी उमरघोडखुर्द निवासी पवन नागवंशी और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने टीवी और चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरानमहत्वपूर्ण भूमिकाः-उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नवेगांव उप निरीक्षक राजेश साहू, सहा. उप निरीक्षक लखनलाल सरयाम, आरक्षक 967 रामभरोस यादव, आरक्षक 880 अमित उड़के की अहम भूमिका रही ।

Post a Comment

और नया पुराने