Top News

बच्चों की पाठशाला के साथ स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग की पाठशाला जरूरी

BDG स्कूल के बच्चो द्वारा जबलपुर के भवरताल पार्क में भीषण गर्मी में योग की पाठशाला, आप खुद को कैसे रखे स्वस्थ, सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, गर्मियों में भी योग है जरूरी
बच्चों की पाठशाला के साथ स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग की पाठशाला जरूरी

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अधिकतर लोग योग करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में योग की प्रैक्टिस छोड़ देते हैं, जबकि गर्मियों में भी योग करना बहुत जरूरी होता है। नियमित रोज योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से इस भीषण गर्मी में भी आप स्वस्थ रह सकते हैं, योग करने से शरीर के अंगों की हेल्थ में सुधार होता है !

 बच्चों की पाठशाला के साथ स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग की पाठशाला जरूरी

 आजकल जगह-जगह पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृंखला में BDG स्कूल की प्रिंसीपल नम्रता कुंदनानी और स्कूल की अन्य टीचर्स द्वारा बच्चो को बताया कि योग करने से पसीना ज्यादा निकलता है, जिस से आपको प्यास भी बहुत लगती है और आप ज्यादा पानी पीते हैं, समय समय पर पानी पीने से आप हाइड्रेटेड रहते हैं ! योग के एवं अन्य खेलकूद के बाद तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। एवं मार्केट में बिक रही कोल्ड ड्रिंक को त्याग कर फलों का सेवन करे एवं उनका ओरिजिनल जूस पीना जरूरी है। जिससे की आप के शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहती है।

Post a Comment

और नया पुराने