Top News

खनिज, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान

खनिज, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान
कट्टा नदी में अवैध रेत उत्खनन करते 02 ट्रैक्टर वाहन जप्त
छिन्दवाड़ा/ 18 मई 2024/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन और खनि अधिकारी श्री रविन्द्र परमार के मार्गदर्शन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज व राजस्व विभाग के दल द्वारा आज जुन्नारदेव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। देर रात किए गए संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान कट्टा नदी में खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 2 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। इन वाहनों को आगामी आदेश पर्यंत थाना जुन्नारदेव की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। अवैध रेत खनन में संलिप्त पाए गए वाहनों पर खनिज प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही के लिये प्रकरण तैयार कर निराकरण के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जायेगा । कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी सुश्री स्नेहलता ठवरे, टीआई जुन्नारदेव, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सम्मिलित थे।

Post a Comment

और नया पुराने